एसएमएस अस्पताल के गेट नंबर 2 के सामने गंदगी का अंबार, नगर निगम की लापरवाही उजागर

एसएमएस अस्पताल के गेट नंबर 2 के सामने गंदगी का अंबार, नगर निगम की लापरवाही उजागर जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के सामने ही अव्यवस्थाओं का आलम है। अस्पताल के गेट नंबर 2 के बाहर चारों ओर फैली गंदगी, पान-गुटखा की थूक और कचरे के ढेर न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि आमजन और मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए हैं। रोज़ाना हजारों मरीज, उनके परिजन और प्रदेशभर से आने वाले लोग एसएमएस अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन प्रवेश द्वार के पास ही बदबू, गंदगी और थूक से सना फर्श अस्पताल की छवि को धूमिल कर रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े और संवेदनशील संस्थान के सामने नगर निगम द्वारा नियमित सफाई नहीं कराई जा रही। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। पान-गुटखा थूकने वालों पर न तो जुर्माना लगाया जा रहा है और न ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्वच्छता को लेकर सरकार और प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow